मध्य प्रदेशराज्य

नपा के पास सिर्फ 2 फायर ब्रिगेड, 3 दमकल वाहन हो गए कबाड़  : अग्निकांड होने पर नहीं मिल पाती दमकल की सुविधा 

Table of Contents

मंडला lनगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि दुर्घटनाओं से निपटने के लिए नगरपालिका के पास मात्र दो दमकल वाहन है। निकाय करीब 75 हजार से अधिक और 50 किमी के दायरे में आने वाले ग्रामीण क्षेत्रो की दो से ढाई लाख आबादी है। गर्मी का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में कही भी अग्रि दुर्घटना होने पर भयावह आग पर नियंत्रण कर पाना संभव नहीं है। इससे दुर्घटना से प्रभावित को राहत नहीं मिल पाती है और उन्हे नुकसान झेलना पड़ता है। अग्रि दुर्घटनाओ से निपटने व संसाधनो बढ़ाने के लिए नगर पालिका व स्थानीय प्रशासन के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

 जानकारी के अनुसार नगरीय निकाय के पास सिर्फ दो दमकल वाहन शहर की सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती है। सीमित संसाधनों के कारण बड़ी आग लगने की स्थिति में राहत कार्य समय पर नहीं मिल सकता। गर्मी के सीजन में हालत यह बन जाते है कि दो दमकल वाहन के होने से दूर दराज के गांवों में घटना की सूचना के बाद इसके पहुंचने तक काफी नुकसान हो जाता है। मंडला समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में आग लगने की घटनाएं हो चुकी है जिसमें आग पर नियंत्रण पाने के दमकल कर्मियो को अथक मशकत करना पड़ता है।वर्तमान में नगर पालिका के पास 4500 लीटर पानी की क्षमता वाले दो दमकल वाहन है। जो कही भी आग लगने की सूचना के बाद पहुंचते है। ये संसाधन आबादी के हिसाब से कम है। इसको लेकर नगरीय निकाय और स्थानीय प्रशासन को व्यवस्था बनानी चाहिए।

कहा कितने दमकल वाहन

जानकारी के अनुसार मंडला नगर पालिका में दो, नैनपुर नगर पालिका दो, नगर पंचायत बम्हनी में दो, नगरपंचायत निवास व भुआबिछिया में एक एक दमकल वाहन है। ये वाहन काफी पुराने हो गए है। इनका खुद दम निकल गया है। मंडला में कुछ कर्मचारी यूनीफार्म नजर आते है लेकिन अन्य निकाय में इनका कोई अता पता नहीं है। गर्मी के सीजन आने के पहले दमकल अमला को प्रशिक्षित करना भी जरूरी है। इसके साथ संसाधन भी बढ़ाए जाए जिससे आगजनी घटनाओ पर तत्काल नियंत्रण किया जा सके। 

मंडला के पास क्विंक रिस्पांस व्हीकल 

नगरीय निकाय मंडला के ही पास जिले में एक मात्र क्विंक रिस्पांस व्हीकल है। जो छोटा होने के चलते सकरी गलियों में घुस सकता है। इसकी खास बात यह है। इस वाहन में पानी के अलावा इलेक्ट्रानिक तारो में आग लगने पर फौम सिलेंडर भी है। जिससे गंभीर स्थिति में इसका उपयोग कर बिजली के तार या अन्य स्पॉट की आग पर काबू किया जा सकता है। यह करीब दस साल पुराना हो गया है। 

तीन वाहनों का निकला दम

नगर पालिका मंडला के पास अभी कुछ वर्ष पहले तक सबसे ज्यादा पांच दमकल वाहन सेवा में रहे है लेकिन पुराने वाहन होने के कारण तीन बड़े दमकल वाहनों का दम निकल गया है। ये वाहन नगर पालिका के गैराज में खड़े सड़ रहे है। इन वाहनो की नीलामी नहीं कराई जा रही है और ना ही नए वाहनो का इंतजाम किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button