मध्य प्रदेश

नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत:लोगों ने पहले नदी में गिरा एक बच्चा निकाला, 15 मिनट बाद बच्ची बोली-1 नहीं, 3 डूबे हैं

भोपाल की हलाली नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। एक बच्चे को बचा लिया गया। हादसा मंगलवार दोपहर उस दौरान हुआ, जब तीनों बच्चे नदी किनारे खेल रहे थे। बच्चों को पानी से निकालने वाले संजय परिहार ने बताया कि मैंने अपने दो साथियों की मदद से एक बच्चे को पानी से निकालकर बचा लिया। मुझे नहीं पता था कि मेरा भाई भी डूबा है। करीब 15 मिनट बाद नदी के घाट पर खड़ी एक छह साल की बच्ची ने बताया कि तीन बच्चे डूबे हैं। पानी में उतरके फिर खोजा तो मेरे भाई और उसके दोस्त का शव मिला।

मरने वाले दोनों बच्चे ईंटखेड़ी के रहने वाले हैं। इनकी पहचना पर्व परिहार (9) और शरस माली (7) के रूप में हुई है। तीसरे बच्चे युवराज माली को बचा लिया गया है।

घटना की कहानी, संजय की जुबानी…
दोपहर के करीब 1 बजे रहे होंगे। मैं घर में था। इसी बीच मेरा छोटा भाई पर्व घर से करीब 300 मीटर दूर हलाली नदी के घाट पर गणेश विसर्जन देखने गया था। उसके साथ शरस और युवराज भी थे। दोपहर करीब 1 बजे मुझे किसी ने बताया कि एक लड़का नदी में डूब गया है। मैं तुरंत ही घर से भागा। अपने दो साथियों की मदद से लड़के को निकाल लिया। वह युवराज था।

युवराज के परिजन उसे अस्पताल लेकर चले गए। हम लोग भी घर की तरफ जाने लगे। इसी बीच नदी के पास खड़ी छह-सात साल की बच्ची ने बताया कि तीन बच्चे डूबे हैं। हम लोगों को पहले बच्ची की बातों पर भरोसा नहीं हुआ। बाद में बच्ची ने डूबने वाली जगह बताई। हम लोगों ने रेस्क्यू शुरू किया। करीब 5 मिनट बाद मेरे चचेरे भाई पर्व का शव मिला। इसके दो मिनट बाद शरस का शव मिला। मुझे जिंदगी भर अफसोस रहेगा कि भाई को नहीं बचा सका। पर्व इस साल पहली कक्षा में गया था।

सुबह पिता के साथ घाट पर गया था
पर्व सुबह अपने पिता के साथ घाट पर घूमने गया था। घाट से उसका घर करीब 300 मीटर दूर है। दोपहर में अपने भाई संजय के साथ खाना खाने के बाद वह खेलने की बात कहकर घर से निकल गया। थोड़ी देर बाद वह मोहल्ले के रहने वाले साथियों के साथ नदी पर पहुंच गया। जहां, खेलते-खेलते वह नदी में गिर गए। बच्चों को लोगों ने पत्थर उछालते हुए देखा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel