देश

नगर निगम में अनुकंपा नियुक्ति: 6 आश्रितों को मिले रोजगार के अवसर,महापौर प्रीति संजीव सूरी ने सौंपे नियुक्ति आदेश

कटनी, यशभारत । नगर निगम में सोमवार को अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत 6 आश्रितों को नियुक्ति आदेश प्रदान किए गए। इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने सभी को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने दायित्वों का ईमानदारी तथा लगन के साथ निर्वहन करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम की सेवाएं सीधे तौर पर आम नागरिकों से जुड़ी होती हैं, इसलिए प्रत्येक कर्मचारी को जिम्मेदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने नव नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम परिवार का हिस्सा बनने के बाद सभी को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का पालन करने की सीख दी।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

इन्हें मिली अनुकंपा नियुक्ति

अनुकंपा नियुक्ति के तहत मोहम्मद इशहाक अरशद, पिता स्वर्गीय मोहम्मद इदरीस को उप-स्वच्छता पर्यवेक्षक, प्रियांशु जायसवाल, पिता स्वर्गीय अनुराग जायसवाल को सहायक ग्रेड-3, अनीश मोहम्मद, पिता स्वर्गीय रफीक मोहम्मद को भृत्य, श्रीमती दीपमाला कुंडे, पति स्वर्गीय राजू कुंडे को सफाई संरक्षक, श्री योगेश बर्मन, पिता स्वर्गीय महेश बर्मन को भृत्य तथा रिंकु गौतेल, पिता स्वर्गीय नंदु गौतेल को सफाई संरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।

IMG 20260309 WA1229 IMG 20260309 WA1228 IMG 20260309 WA1230

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button