नगर निगम ने बकायादारों से 95 करोड़ वसूले, चार दिन में वसूलना है करीब 200 करोड़ बकाया संपत्ति कर

जबलपुर, यश भारत। जबलपुर नगर निगम ने अपने खाली पड़े खजाने को भरने के लिए बकाया दारों से राशि वसूलने के अनेक जतन किए बावजूद इसके नगर निगम के खजाने में फिलहाल केवल 95 करोड़ ही बकाया राशि प्राप्त हुई है तो वही चार दिन बाद समाप्त हो रहे वित्तीय वर्ष में नगर निगम को करीब 200 करोड रुपए की वसूली करना है। अब इस लक्ष्य को हासिल करने अधिकारी मैदानी स्तर पर कार्रवाई करने आमादा है ।
जानकारी अनुसार 31 मार्च 2024 को समाप्त हो रहे हैं वित्तीय वर्ष में अपने टारगेट को पूरा करने के लिए जबलपुर नगर निगम ने सभी हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। नगर निगम ने अपने वित्तीय लक्ष्य को हासिल करने के लिए और खाली पड़े निगम के खजाने को भरने के लिए करदाताओं से अपील की है कि 31 मार्च के पहले सभी नागरिक, व्यापारी, अपने अपने करों की राशि जमा कर नगर निगम की अप्रिय कार्रवाई से बचें। साथ ही निगम विकास में सहयोग प्रदान करें।
नगर निगम का खजाना खाली होने से अनेक योजनाओं पर इसका विपरीत प्रभाव भी पड़ रहा है साथ ही यह पेंडेंसी वर्षों से चली आ रही है जिसके चलते शहर विकास का मार्ग भी अवरुद्ध होता है। प्रेम नारायण सखेरे
राजस्व अधिकारी नगर निगम ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष को समाप्त होने में 4 दिन ही शेष हैं जिसके चलते करीब 10 से 12 करोड रुपए की वसूली होगी और बकाया वसूली को लेकर भी प्रयास किया जा रहे हैं।