जबलपुरमध्य प्रदेश

नगर निगम की सक्रियता से अग्नि हादसे में नहीं हो पाई जनहानि

ननि कमिश्रर संदीप जीआर और उनकी टीम चार घंटे तक रही मौजूद

907

जबलपुर, यशभारत। नगर निगम कमिश्रर संदीप जीआर और दमकल कर्मियों की सक्रियता से मदनमहल टाल गोदामों में लगी भीषण आग से कोई जनहानि नहीं हो पाई। आग्रि कांड की सूचना मिलते ही ननि कमिश्रर 4 घंटे तक मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान 7 दमकल वाहनों ने 70 से अधिक चक्कर लगाए। आज सुबह करीब 8 बजे तक फ ायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाकर लौटी।

मदनमहल स्थित महानद्दा क्षेत्र में देररात लकड़ी के टालों में भीषण आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर नगर निगम की ७ दमकलों सहित रक्षा विभाग की फैक्ट्ररियों के २ वाहनों को मौके पर भेजा गया। सूचना लगते ही गोरखपुर, मदनमहल और गढ़ा सहित कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
सात दमकलें लगीं
दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महानद्दा क्षेत्र स्थित साहू कॉलोनी में जयेश पटेल का लकड़ी का टाल है। यहां एक साथ कई टाल और भी लगे हुए थे। रात तकरीबन साढ़े ११ बजे टाल में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग को काबू करने के साथ ही नगर निगम के दमकल विभाग को सूचना दी। आग बढ़ते देख नगर निगम की सातों दमकलों को मौके पर भेजा गया।

घरों को छोड़कर बाहर आए स्थानीय लोग
रात डेढ़ बजे तक ७० से अधिक चक्कर दमकलों ने लगा लिए थे। बताया गया कि मौके पर एक साथ चार से ज्यादा टाल थे। दोनों में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग भी घरों को छोड़कर बाहर आ गए। पूरे क्षेत्र में देर रात तक दहशत का माहौल रहा। तीन घरों को खाली कराया गया। नगर निगम के अनुसार महानद्दा तालाब के ठीक पीछे एक साथ कई टाल बने हुए हैं। आग ने अचानक से भीषण रूप रख लिया। आशंका को देखते हुए नजदीक के तीन घरों को खाली कराया गया। जिसके बाद आज सुबह करीब ८ बजे तक दमकल वाहन आग बुझाते रहे।

सैनिटाइजर और दवाओं का है गोदाम
जानकारी के अनुसार आग में लकड़ी होने के साथ ही समीप ही सैनिटाइजर और दवाओं का गोदाम है। इस कारण आग को काबू करने में ज्यादा मशक्कत करना पड़ी। फ ायर अधिकारी के अनुसार आग लगने की घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का भी पता फि लहाल नहीं चला है।
१५ थानों की लगी थी पुलिस : आग की विकरालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सूचना पर एक के बाद एक शहर के १५ थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एएसपी गोपाल खांडेल, रोहित काश्वानी सहित सीएसपी और टीआई देर रात तक मौके पर जमे रहे। तंग गलियां होने के कारण दमकलों को मौके पर पहुंचने में कई बार दिक्कतें भी हुईं, लेकिन प्रशासन की सक्रियता से हादसे को नियंत्रित कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu