जबलपुरमध्य प्रदेश

नगर निगम का पोर्टल बंद रहने के चलते संपत्ति व जलकर तथा किराए  की वसूली का दबाव पूरी तरह से गलत और अमानवीय

सागर/ नगर पालिक निगम सागर का पोर्टल बंद रहने के चलते शहर की जनता अपने संपत्ति व जलकर तथा किराए के भुगतान के लिए पिछले 6 माह से चक्कर लगा रही। ऐसे में 31 मार्च तक वसूली के लिए शहर की निर्दोष जनता पर दबाव बनाना पूरी तरह से गलत और अमानवीय है। नगर निगम प्रशासन और महापौर इसपर जल्द निर्णय लेकर टैक्स जमा करने की अवधि को 30 अप्रैल तक बढ़ाए।

 

यह मांग नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे व जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी ने की है। अपनी मांग के संबंध में उन्होंने कहा कि पिछले करीब 6 माह से भी ज्यादा समय से उक्त पोर्टल बंद रहा है। जिस कारण शहर की जनता अपने संपत्ति व जलकर तथा किराए की राशि जमा करने के लिए नगर निगम के चक्कर लगा रही है।

 

लेकिन शासन का पोर्टल चलाने वाली कंपनी और सरकार के बीच कमीशन विवाद के चलते उनकी राशि को नगर निगम ने खुद ही जमा नहीं किया है। ऐसे में उनपर दबाव बनाना तथा 31 मार्च तक भुगतान नहीं होने पर पेनाल्टी लगाना पूरी तरह से गलत और अमानवीय है। उन्होंने नगर निगम आयुक्त तथा महापौर से टैक्स भुगतान की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाने की मांग की है। कांग्रेस नेता त्रिलोकी कटारे व रेखा चौधरी के साथ ही कांग्रेस पार्षद बाबूसिंह यादव, ताहिर खान, नीलोफर चमन अंसारी, रिचा सिंह गौंड, सुरेखा राय, रोशनी खान, शशि जाटव, शिवशंकर गुड्डू यादव, अशोक साहू ने नगर निगम की उक्त जनविरोधी नीति का विरोध करने की चेतावनी दी है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App