जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

नगर निगम अध्यक्ष चुनाव में भाजपा का जयचंद कौन: भाजपा को एक वोट कम मिला

जबलपुर यश भारत। नगर निगम अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया है लेकिन इसके बाद राजनीतिक हलकों पर एक चर्चा हो रही है वह यह है कि भाजपा के पास 44 पार्षद के साथ एक निर्दलीय का समर्थन था कुल 45 पार्षद भाजपा के थे इसके बावजूद भाजपा को सिर्फ 44 वोट मिले। भाजपा के अंदर खानों में यह चर्चा जोरों पर है कि आखिर पार्टी का जयचंद कौन है कौन पार्षद है जो नहीं चाहता था कि रिंकू ब्रिज नगर निगम अध्यक्ष बने । भाजपा पार्टी के नेता यह पता करने में जुट गए हैं कि उनके प्रत्याशी को जिसने वोट नहीं दिया।

मैंने भाजपा के अलावा किसी को वोट नहीं दिया: पार्षद सीताराम
गोविंद बल्लभ भाई वार्ड के पार्षद सीताराम सेन ने बताया कि उन्होंने भाजपा की नगर निगम अध्यक्ष उम्मीदवार को ही अपना वोट दिया है एक सवाल के जवाब पर सीताराम सेन ने कहा कि वह सपने में भी किसी अन्य पार्टी को अपना वोट देने की सोच नहीं सकते इसलिए भाजपा पार्टी को पता लगाना चाहिए कि उन्हें किस ने वोट नहीं दिया है।
पता करेंगे किसने पार्टी प्रत्याशी को वोट नहीं दिया: भाजपा नेता कमलेश अग्रवाल
भाजपा नेता और पार्षद कमलेश अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम अध्यक्ष उम्मीदवार को किस ने वोट नहीं दिया है इसका पता लगाया जाएगा पार्टी फोरम में यह बात रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu