जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

नए निगमायुक्त पहुंचे वार्डों मेंः शहर को साफ-सुथरा रखने मैदान पर उतरे अधिकारी

जबलपुर, यशभारत। नवागत निगमायुक्त मंगलवार की सुबह वार्डों में निरीक्षण करने पहंुच गए। कमिश्नर के अचानक दौरे से महकमा में हड़कंप अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने वार्डों में पहंुच गए।निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने आज मंगलवार सुबह 7 बजे से 11 बजे तक दो संभागों के वार्डों का निरीक्षण किया। निगमायुक्त ने संभाग क्रमांक 11 और 13 के चार वार्डों की देखी सफाई व्यवस्था। मदन महल से रानीताल होते दमोहनाका फ्लाई ओवर निर्माण कार्यों के आस पास के क्षेत्रों का भी दौरा किया। इस दौरान कमिश्नर ने निर्देश दिए कि फ्लाई ओवर निर्माण स्थलों पर दोनों समय पानी का छिड़काव किया जाए। निगमायुक्त ने पुराने और कटे फटे फ्लेक्स को भी हटाने के निर्देश जारी किए। निगमायुक्त ने कहा कि कल से स्वच्छता और शहर को स्वच्छ रखने में भागीदारी के लिए फील्ड पर निकलेंगे निगम सभी जोन प्रभारी, डी ओ, डी ई, और अन्य विभागीय प्रमुख। आज सफाई व्यवस्था का निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने सार्वजनिक और सामुदायिक प्रसाधन केन्दों का भी किया अवलोकन, स्वच्छता के कार्यों में गंभीरता बरतने सभी अधिकारियों को दिए निर्देश जारी किए।

WhatsApp Image 2022 01 04 at 12.00.56

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu