कटनीमध्य प्रदेश

नए नगर निगम आयुक्त की रेस में कई अफसर, नेता भी चाह रहे अपना कमिश्नर

कटनी, यशभारत। नगर निगम को जल्द नया आयुक्त मिल सकता है। इस रेस में वैसे तो कई नाम शामिल है फिर सूत्रों की माने तो नगर पालिक निगम जबलपुर में पदस्थ निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव , खंडवा नगर पालिक निगम आयुक नीरज दुबे, कटनी में पूर्व में उपायुक्त रह चुके अशफ़ाक अहमद कुरैशी भी रेस में है इनके अलावा कुछ अन्य नाम भी चर्चा में शामिल हैं। वर्तमान निगमायुक्त विनोद शुक्ल का कार्यकाल पूरा होने के बाद कल 31 जुलाई को वो कटनी नगर निगम आयुक पद से कार्यमुक्त हो चुके है। ऐसे फ़िलहाल कटनी नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर पवन अहिरवार निगम आयुक्त के चार्ज में है। माना जा रहा है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री मोहन यादव व नगरीय प्रसासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से महापौर प्रीति सूरी ने कटनी नगर निगम से सेवानिवृत्त हो रहे विनोद शुक्ल के बाद नगर निगम में नए निगम आयुक की पदस्थापना के सम्बन्ध में भी चर्चा की थी। कुछ दिनों कटनी में नए आयुक्त की नियुक्ति हो सकती है।
अब अगला आयुक्त कौन होगा फिलहाल यह तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन सूत्रों की माने तो पूर्व में नगर निगम मे विशेष अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके किसी वरिष्ठ अधिकारी को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। कयास लगाए जा रहे कि जल्द ही कटनी नगर निगम को नया आयुक्त मिल सकता है।

images 2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button