भोपालमध्य प्रदेशराज्य

धारकुंडी थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा: अमुआ बांध में डूबने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Table of Contents

सतना। धारकुंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में अमुआ बांध में नहाने गए तीन आदिवासी बच्चों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उस समय घटी जब चार बच्चे बांध के पास खेलने और नहाने के लिए पहुंचे थे। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

IMG 20250426 170556

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंदैला गांव के रहने वाले अभिजीत पुत्र अजीत कोल (6 वर्ष), अभी पुत्र कल्लू कोल (5 वर्ष) और कृष्णा पुत्र नंदू कोल (5 वर्ष) नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूब गए। चौथा बच्चा जो मेढ़ पर बैठा था, घटना देख कर घबराया और लगभग दो किलोमीटर दूर गांव में जाकर परिजनों को सूचना दी।

IMG 20250426 WA0399 IMG 20250426 WA0401

सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को खबर दी। धारकुंडी थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह और मझगवां तहसीलदार सोमेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से लगभग आधे घंटे के भीतर तीनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकाल लिए गए।

 

तहसीलदार सोमेश द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से तत्काल 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

 

धारकुंडी थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अमुआ बांध में आसपास के आदिवासी ग्रामीण अक्सर मछली मारने और नहाने आते हैं। प्रशासन ने इस दर्दनाक घटना के बाद बांध के आसपास सुरक्षा के लिए चेतावनी बोर्ड लगाने और ग्रामीणों को जागरूक करने की बात कही है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

 

गांव में मातमी सन्नाटा, हर आंख नम

तीन मासूमों की एक साथ मौत से कंदैला गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में हर आंख नम दिखाई दी। प्रशासन ने हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button