मध्य प्रदेशराज्य

दोस्त ने ही दोस्त के सिर पर पत्थर पटक कर उतार दिया मौत के घाट : आरोपी बोला- घूमने का दबाव डाल रहा था, मामले की जांच जारी

Table of Contents

ग्वालियर l ग्वालियर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक की सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को शहर छोड़ने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी मृतक का जिगरी दोस्त था।
ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 के सर्कुलेटिंग एरिया में मृतक का शव पड़ा मिला। मृतक के सिर में गहरे घाव थे और पास ही खून से सना एक पत्थर भी पड़ा था। मृतक की पहचान 28 वर्षीय शिवम यादव, निवासी नूरगंज ग्वालियर, के रूप में हुई। शिवम पेंटर थे और घर की रंगाई-पुताई का काम करते थे।
पुलिस जांच में पता चला कि शिवम (मृतक) और आरोपी आकाश जाटव अक्सर साथ रहते थे और दोनों का दोस्ताना काफी चर्चित था।
पुलिस को घटना स्थल के पास CCTV फुटेज मिला, जिसमें दोनों शराब लेते नजर आ रहे थे। फुटेज में मृतक शराब खरीदता है और आरोपी उसे देख रहा है। इसके बाद दोनों सड़क की ओर जाते हैं, वहीं आरोपी ने मृतक का सिर पत्थर से कुचल दिया।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने हत्या की कुबूलियत दी और बताया कि मृतक शराब पीने के बाद उसे घूमने के लिए दबाव डाल रहा था। नशे में होने के बाद उसने पास पड़े पत्थर से मृतक का सिर कुचल दिया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button