जबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

देर रात रद्दी चौकी स्थित बैटरी दुकान में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बनी वजह—5 से 10 लाख के नुकसान का अनुमान

जबलपुर यश भारत. रद्दी चौकी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बैटरी की दुकान में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि दुकान से धुआं उठता देख पास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।IMG 20260206 WA0003

फर्नीचर शोरूम तक पहुंचने वाली थी आग-बैटरी दुकान के ठीक बगल में पलक फर्नीचर नाम की फर्नीचर की दुकान स्थित थी। आग तेजी से फैलते हुए फर्नीचर शोरूम की ओर बढ़ रही थी, जिससे बड़ी घटना की आशंका बन गई थी।IMG 20260206 WA0007

प्रशासन और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा-मौके की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।IMG 20260206 WA0009

बड़ा हादसा टला, लेकिन भारी नुकसान-समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग से करीब 5 से 10 लाख रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। वहीं दुकान के पास खड़ी कुछ गाड़ियां भी आग की चपेट में आकर जल गईं।फिलहाल पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button