
कटनी। लगातार दूसरे दिन भी आज दोपहर बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया है। तापमान में थोड़ा गिरावट दर्ज की गई है। गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। करीब एक घंटे तक हुई बारिश के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव का नजारा देखने मिला। कई जगह नालियों का कचरा सड़क पर बहता मिला। सुबह से प्रचंड गर्मी का आलम था। दोपहर बाद बादल छाए और 4 बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। इसके पहले तेज अंधड़ से फिर कई जगह नुकसान हुआ। आज भी दुकानों के बोर्ड और टीन टप्पर उड़ने की खबरें कई जगह से आ रही हैं। मौसम के जानकारों के मुताबिक अगले 48 घण्टों में कई बार बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवा और बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। वाहन चालकों को परेशानियां हुई।
