मध्य प्रदेशराज्य

दूधी नदी में अचानक आई बाढ़ : टापू पर फंसे किसानों का किया रेस्क्यू

Table of Contents

नरसिंहपुर यशभारत। बीते दिवस थाना सांईखेड़ा में सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम तूमड़ा में दूधी नदी अचानक उफान पर आ गयी थी, जिसके चलते कुछ ग्रामीण नदी के बहाव में बीच टापू पर फंस गये है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना साँईखेड़ा पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये अन्य विभागों में तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव तथा एनडीआरएफ एवं स्थानीय नागरिकों से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही प्रारंभ की तथा मोटर बोट तथा स्थानीय नाविको की मदद से उक्त टापू पर फंसे हुये ग्रामीणों का सुरक्षित बचाव कर बाहर निकाला गया।

ग्रामीणों में सुमन बाई पत्नी कठोरी कुशवाहा, रजन बाई पत्नी मुन्नालाल कुशवाहा, खुम्मा पिता भूरा कुशवाहा, विनोद कुशवाहा पिता देवी सिंह कुशवाहा, विजय पिता रामदीन कुशवाहा, मुन्ना पिता छोटेलाल कुशवाहा, आशीष पिता मुन्नालाल कुहावाहा सभी निवासी तुमडा थाना साईंखेड़ा है। ग्रामीणों को सकुशल निकालने में सांईखेड़ा तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव, थाना प्रभारी सांईखेड़ा उनि प्रकाश पाठक, सउनि सतीश सिंह राजपूत, आरक्षक सुदीप बागरी तथा एनडीआरएफ से सैनिक हरिकिशन रजक, सैनिक केहर सिंह, सैनिक नरवर सिंह कौरव, सैनिक रामरतन श्रीवास की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button