जबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

दूधमुही मासूम बच्ची दो मंजिला बिल्डिंग की छत से गिरी : मौत, मां के पीछे-पीछे सीढ़ियां चढ़कर पहुंच गई थी ऊपर..

भोपालl भोपाल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब 16 महीने की बच्ची दो मंजिला बिल्डिंग की छत से गिर गई। वह मां के पीछे-पीछे सीढ़ियां चढ़कर ऊपर पहुंच गई थी। वहां रेलिंग से झांकते समय नीचे आ गिरी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना बजरिया इलाके के सेमराकलां में शुक्रवार दोपहर की है। प्रशांत नगर के रहने वाले नारायण साहू ने बताया कि पत्नी के मायके से उसकी मां का फोन आया था। वह बात करते हुए छत पर चली गई। बच्ची भी उसके पीछे वहां पहुंच गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button