मध्य प्रदेशराज्य

दीवार तोड़कर बकरे चोरी : किसान ने पुलिस से लगाई गुहार

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजनिया चंडी गांव में दीवार तोड़कर बकरे चोरी करने की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने देर रात्रि एक किसान के घर के पीछे बने हिस्से में घुसकर तीन बकरे चोरी कर लिए। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत पुलिस से की है, जिस पर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजनिया चंडी निवासी किसान हफीज खान ने सोमवार 2 मार्च को सुबह लगभग 10 बजे बताया कि उन्होंने अपने घर के पीछे बने बाड़े में तीन बकरे पाल रखे थे। देर रात अज्ञात चोरों ने मकान की पिछली दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तीनों बकरे चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार के सदस्य पशुओं को चारा देने पहुंचे तो दीवार टूटी हुई मिली और बकरे गायब थे। उन्होंने बताया कि बकरे अच्छी नस्ल के थे और बिक्री के लिए तैयार किए जा रहे थे। इस घटना से उन्हें आर्थिक रूप से भारी नुकसान हुआ है। किसान ने आशंका जताई है कि चोरी की वारदात सुनियोजित तरीके से की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही हफीज खान ने छपारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले में छपारा थाना प्रभारी खेमेंद्र जेतवार ने बताया कि बकरे चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button