दिव्य ज्योति विराट रथयात्रा का कटनी आगमन पर पुरजोर स्वागत, आतिशबाजी से अभिनंदन

कटनी। शहर में श्री ढांढण वाली दादीजी के 25वें अखिल भारतीय रजत जयंती पर बसंतोत्सव की धूम मची हुई है। 11 दिसम्बर से 26 जनवरी तक दिव्य ज्योति रथयात्रा का आयोजन किया गया है। श्री ढांढण सती दादी के दिव्य ज्योति रथ का आज शाम लगभग 5 बजे आगमन हुआ। रपटा बजाज एन्कलेव से राहुल बाग तक पुष्पवर्षा के साथ दिव्य ज्योति का जोरदार आतिशबाजी के साथ अभिनंदन किया गया।
सैकडो भक्तों ने दिव्य ज्योति के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया।समाज के महिलाओं पुरूषों ने पीले वस्त्र धारण कर समानता का परिचय दिया। शोभायात्रा में महाराष्ट्र का प्रसिद्ध नासिक का पथक ढोल सहित एक से वस्त्रों में सैकड़ों पुरुष एवं महिलाओं के नेतृत्व में शोभायात्रा निकली जिसका संपूर्ण मार्ग में दादी भक्तों द्वारा पुष्पवर्षा, आतिशबाजी के साथ पूजा अर्चना कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा माई नदी के पास राहुल बाग़ में समाप्त हुई। राहुल बाग़ में कलकत्ता के कारीगरों द्वारा सुसज्जित दादी के दरबार में भव्य भजन संध्या हिंदुस्तान के सुप्रसिद्ध भजन गायक राजू मेहरा, ज्योति खन्ना , मूलचंद बजाज एन्ड पार्टी कलकत्ता और महाकौशल क्षेत्र के सुप्रसिद्ध भजन गायक राजू ग्रोवर – संजू नाकरा एन्ड पार्टी के द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति की जावेगी। इस दौरान वाराणसी के पुरोहितों द्वारा महाआरती तथा छप्पन भोग का विशेष आकर्षण रहेगा।।इस संपूर्ण आयोजन को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए कटनी के दादी भक्तों ने अथक मेहनत की। धार्मिक आयोजन के संयोजक प्रवीण बजाज ने बताया कि कलकत्ता से आये कलाकारों द्बारा विशाल मंदिर कलश बनाया गया है जो आकर्षण का केन्द्र है।
शोभायात्रा में प्रमुख रूप से आचार्य रजनीश शास्त्री (रैपुरा) व धार्मिक आयोजन के आयोजक प्रवीण बजाज (पप्पू भैया) अभिलाष दीक्षित राजू अग्रवाल पप्पू अग्रवाल टिल्लू सिंघानिया किशन तीर्थानी राहुल बजाज
भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन, बरिष्ट नेता सुरेश सोनी, गोपाल सिंघानिया रवि खरे अजय शर्मा, आशीष तिवारी सहित आयोजन समिति से
सारंग बजाज मयंक बजाज नयन बजाज प्रकाश बजाज डा प्रसंग बजाज प्रफुल्ल बजाज नितेश बजाज रजनीकांत बजाज मोती बजाज डा राजीव बजाज आशीष बजाज आनंद बजाज आनंद सिंघानिया अमित बजाज नीलेश बजाज शशांक बजाज सुमित फजाज विकास बजाज शैलेष बजाज तनुज वैभव बजाज मयंक अग्रवाल सत्यम अग्रवाल व श्री ढांढण सती दादी परिवार की उपस्थिति रही।








