इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है। लगातार दूसरे साल भारतीय राजधानी दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में टॉप पर है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका दूसरे नंबर पर, अफ्रीकी देश चाड की राजधानी नजामिना, तीसरे, तजाकिस्तान का दुशांबे चौथे और ओमान का मस्कट पांचवें नंबर पर है। दुनिया के 15 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर सेंट्रल और दक्षिण एशिया में है। इनमें से 10 शहर भारत के हैं।

भारत के प्रदूषित शहर भिवाडी (अलवर), गाजियाबाद, दिल्ली, जौनपुर,नोएडा, बागपत, हिसार,फरीदाबाद,ग्रेटर नोएडा,रोहतक।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एयर क्वालिटी स्टैंडर्ड्स पर दुनिया के किसी भी देश का कोई भी शहर खरा नहीं उतरा है। सर्वे में दुनिया के 6,475 शहरों का डेटा शामिल किया गया है। मंगलवार को जारी इस डेटा के अनुसार भारत में प्रदूषण का स्तर 2021 में खराब हुआ है। स्विटरजरलैंड की पॉल्यूशन टेक्नॉलजी कंपनी IQAir ने यह डेटा जारी किया है। इसमें दुनिया के 93 शहरों में PM2.5 निर्धारित स्तर से 10 गुना ज्यादा मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button