देश
दिलीप यादव का इंदौर तबादला, आशीष तिवारी होंगे कटनी के नए कलेक्टर, जबलपुर कलेक्टर भी बदले, राघवेंद्र सिंह होंगे जबलपुर के नए कलेक्टर, दीपक सक्सेना बने आयुक्त जनसंपर्क


कटनी, यशभारत। राज्य शासन ने कुछ देर पहले आईएएस की तबादला सूची जारी की। कटनी कलेक्टर दिलीप यादव का तबादला नगर निगम कमिश्नर के पद पर इंदौर कर दिया गया है। उनके स्थान पर आशीष तिवारी कटनी जिले के नए कलेक्टर होंगे। वे 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं तथा अभी भोपाल स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में उपसचिव थे। तबादले की लिस्ट में कलेक्टर दिलीप यादव की पत्नी प्रीति यादव का भी नाम हैं। वे अभी जबलपुर में नगर निगम आयुक्त थी। उन्हें आगर मालवा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। तबादला सूची में जबलपुर में भी फेरबदल हुआ है। जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना का तबादला जनसंपर्क आयोजित भोपाल के पद पर कर दिया गया है। उनके स्थान पर राघवेंद्र सिंह जबलपुर के नए कलेक्टर होंगे।








