दहेज में 5 लाख दो, कार खरीदनी है : पत्नी से मारपीट कर घर से भगाया, कहा- पैसो लाओ नहीं तो रिश्ता खत्म एफआईआर दर्ज

जबलपुर, यशभारत। रांझी में शादी बचाने के लिए दहेज में पाचं लाख की डिमांड करते हुए पति ने धक्के मारकर पत्नी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। पति का कहना है कि उसे कार खरीदनी है, पैसे लाओ नहीं तो घर से भाग जाओ। पीडि़ता ने समझाने की लाख मिन्नते कीं, लेकिन पति ने पीडि़ता की एक ना सुने। यहां तक की जमकर मारपीट कर दी। रोते हुए थाने पहुंची विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 28 वर्षीय शांति नगर निवासी महिला ने शिकायत करते हुए पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2015 में हिन्दू रीति रिवाज से बंटी रजक निवासी भरत कॉलोनी मरई रांझी से हुआ था। शादी के दौरान भरपूर दहेज दिया गया था। लेकिन उसके बाद से ही पति लगातार मायके से दहेज लाने का दबाव बना रहा था। उसने लाख मिन्नतें की, लेकिन समझने के बजाए पति ने जमकर मारपीट कर, उसे घर से भगा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर, बारीकी से पड़ताल कर रही है।