मध्य प्रदेशराज्य

दलसागर तालाब में अनियंत्रित होकर घुसी कार :चालक घायल,बड़ा हादसा टला,कोतवाली पुलिस जांच में जुटि

सिवनी यश भारत:-सिवनी के कोतवाली थाना अंतर्गत दलसागर तालाब में अनियंत्रित होकर एक कार जा घुसी। इस हादसे में कार चालक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार सुबह के समय लगभग 4 बजे एक हादसा हो गया जहां तेज गति से आ राह स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर दलसागर में घुस गया। घटना की जानकारी लोगो ने पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक को कार से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।और वाहन को बाहर निकलवाने की कार्यवाही की। घायल कार चालक का नाम संरीप अरोरा पिता सुखबिंदर सिंह अरोरा निवासी बिलासपुर छत्तीसगढ़ है।

 

 

यह कान्हा आया था और हादसे का शिकार हो गया। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह हादसा कैसे हुआ। साथ ही स्थानीय लोगो से पूछताछ की जा रही है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अनियंत्रित होकर कार तालाब में घुस गई होगी। जिस जगह यह हादसा हुआ वहां लोगो व वाहनों का आना जाना अधिक होता है घटना के समय लोग या अन्य वाहन मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। साथ ही तालाब में पानी कम होने के कारण कार चालक की जान बच गई यदि अधिक गहरे पानी मे कार डूब जाती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। कोतवाली थाना प्रभारी किशोर बामनकर का कहना है कि सूचना मिली थी कि एक कार दलसागर तालाब के अंदर अनियंत्रित होकर घुस गई है। मौके पर पहुंचकर कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और यह पता लगाने का प्रयास किया है रहा है कि यह घटना कैसे घटित हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button