नरसिंहपुर, गोटेगांव l समीपवर्ती ग्राम बगासपुर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। तेज रफ्तार मालवाहक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। लेकिन घटना के कुछ समय पश्चात ही हादसे में मोटरसाइकिल सवार उदय राज पटेल निवासी खमरिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राहुल यादव और उनकी पत्नी सीमा यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूदा ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को एम्बुलेंस से गोटेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उदयराज को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल राहुल और सीमा यादव को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया, लेकिन राहुल यादव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। भीषण टक्कर में राहुल यादव का दायां हाथ पूरी तरह छत-विक्षत हो गया था। उदयराज के सीने में गंभीर अंदरुनी चोट होने की जानकारी सामने आई।
गर्भवती महिला की हालत भी गंभीर घटना में घायल महिला सीमा यादव गर्भवती हैं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई और उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की देखरेख में उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके और अस्पताल पहुंच गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मालवाहक और मोटरसाइकिल दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
मवेशियों को बचाने में हुआ सड़क हादसा- ग्रामीणों का कहना है कि मालवाहक तेज रफ्तार में था और सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। बगासपुर गांव की सड़क पर लगातार मवेशियों का जमावड़ा बना रहता है। सड़क पर खड़े मवेशियों के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत आती है और अक्सर हादसे हो जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर मवेशियों के आवागमन पर रोक लगाने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाए
Back to top button