जबलपुरमध्य प्रदेश

दमोह सागर हाइवे पर हुआ दर्दनाक हादस:  तेज रफ़्तार बस और कार की हुई टक्कड़, घटना मे 2 की मौत,5 घायल 

दमोहl  सागर हाईवे पर बांसा के पास एक भीषण दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें एक तेज रफ्तार कार और यात्री बस में जोरदार टक्कर हो गई, वहीं घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तथा करीब पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं, वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है

 

 

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि, घटना दमोह के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बांसा के पास की है ,जहां पर बस और कार में जोरदार भिडंत हो गई, वहीं घटना में कार में सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई, तथा एक छोटी मासूम बच्ची समेत करीब 5 पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया तथा मामले में जांच शुरू कर दी है।

वही घटना में जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि, कार में सवार लोग भोपाल के रहने वाले हैं,तथा जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर जा रही थे, तभी रास्ते में ग्राम बांसा के पास ये हादसा हो गया, बहरहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button