दमोह लोकसभा के लिए सागर जिले में दोपहर 03 बजे तक हुआ 42.90 प्रतिशत मतदान : कई रोचक तस्वीरें सामने आई

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ दमोह लोकसभा चुनाव के लिए आज चल रहे मतदान में सागर जिले के रहली, देवरी व बंडा विधानसभा क्षेत्रों भी शामिल हैं जिनमे आज मतदान हो रहा है। दोपहर 03 बजे तक सागर जिले के इन विधानसभा क्षेत्रों में 42.90 प्रतिशत हो चुका है। इस बीच मतदान को लेकर कई रोचक नजारे भी सामने आए हैं।
दमोह लोकसभा चुनाव के लिए सागर जिले बण्डा नगर पंचायत के वार्ड 14 निवासी पप्पू साहू साईकिल वालों के बेटे सोनू साहू बारात रवानगी से पहले मतदान करने पोलिंग बूथ पहुँचे। देवरी के ग्राम बिजोरा में पोलिंग बूथ क्रमांक 231 शासकीय प्राथमिक शाला में बारात रवानगी से पहले दूल्हा नीरज पिता अशोक अहिरवार ने अपना मतदान किया। रहली विधानसभा के गढ़ाकोटा नगर में दूल्हे ने पहले मतदान किया फिर घोड़ी पर चढ़ा। बंडा में लकवा के शिकार उमावि मगरधा के पूर्व प्राचार्य वार्ड आठ निवासी केसी जैन अपने पुत्र अरविंद जैन, पत्नी विद्या जैन के साथ मतदान केंद्र क्रमांक 149 शासकीय उमावि बंडा व्हीलचेयर पर पहुंचे और मतदान केंद्र के अंदर जाकर मतदान किया।