भोपालमध्य प्रदेश

दमोह की बेटियों ने रचा इतिहास: बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर नाम किया रोशन

दमोह। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार दमोह जिले की बेटियों ने कमाल करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई है।

 

12वीं में गार्गी अग्रवाल बनीं प्रदेश टॉपर

IMG 20250506 WA0569

दमोह की होनहार छात्रा गार्गी अग्रवाल ने 12वीं कक्षा के जीव विज्ञान समूह में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

10वीं में तरन्नुम रंगरेज ने पाया पांचवां स्थान

IMG 20250506 WA0565

वहीं, हटा की कक्षा 10वीं की छात्रा तरन्नुम रंगरेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों और परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

 

दमोह जिले की इन बेटियों की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App