मध्य प्रदेशराज्य

त्यौहार में छाया मातम : पिकनिक मनाने गए दो युवकों की स्टॉप डैम में डूबने से मौत : परिजनों के नहीं रूक रहे आंसू

Table of Contents

मंडलाl जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ही युवकों के शवों का आज पीएम होगा l पहली घटना बीजाडांडी थाना क्षेत्र के विजयपुर पिपरिया में हुई। यहां 25 वर्षीय अभिताब सिंह मरकाम अपने दो साथियों धनेश्वर और दिनेश के साथ गांव के गोदरी नाला स्थित स्टॉप डैम में नहाने गया था। नहाते समय वह डैम की गहराई में चला गया और डूब गया।

जब अभिताब काफी देर तक बाहर नहीं आया तो उसके साथियों ने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला और डायल 112 व पुलिस को सूचित किया।

बताया जाता है कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अभिताब को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीजाडांडी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना शाम को होने के कारण पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। आज शनिवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

वहीं दूसरी घटना बिछिया थाना क्षेत्र के सिझोरा के पास स्थित खैराकी पिकनिक स्पॉट पर हुई। ग्राम सिझोरा के 6-7 दोस्त पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इस दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

 बताया गया कि मृतक की पहचान करण भाषन्त के रूप में हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम आज शनिवार को किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button