त्यौहारों में अमानक मिठाई और खाद्य पदार्थ, बसूली ही अधिकारी का मुख्य लक्ष्य
खाद्य सुरक्षा सिर्फ दिखावा: 35 नमूने लिए, जनता की सेहत पर कोई ध्यान नहीं

खाद्य सुरक्षा सिर्फ दिखावा: 35 नमूने लिए, जनता की सेहत पर कोई ध्यान नहीं
त्यौहारों में अमानक मिठाई और खाद्य पदार्थ, बसूली ही अधिकारी का मुख्य लक्ष्य
कटनी, यशभारत। होली और ईदुलफितर के मौके पर नागरिकों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के नाम पर कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकानों से 35 नमूने लिए और राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे।
किस पर कब हुई कार्यवाही ! सवाल
खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी पर लंबे समय से आरोप हैं कि उनका मुख्य ध्यान बसूली पर ही केंद्रित रहता है। वर्षों से एक ही जगह पदस्थ इस अधिकारी के लिए आम जनता के स्वास्थ्य की चिंता गौण रही है। सूत्रों का कहना है कि हर साल तीज और अन्य त्यौहारों पर अमानक मिठाई और खाद्य पदार्थ के नमूने लिए जाते हैं, लेकिन रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का कोई ठोस विवरण कभी सार्वजनिक नहीं किया जाता।अधिकारी केवल दिखावा कर मामला ठंडा कर देते हैं। इस बार भी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि अमानक खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी या वही पुराना खेल दोहराया जाएगा। नागरिक और उपभोक्ता अब यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या त्यौहारों पर खाद्य सुरक्षा नाम का यह अभियान सिर्फ चेकलिस्ट पूरी करने का नाटक बन कर रह गया है। सवाल यह भी है कि जब अधिकारी स्वयं कानून और निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हैं, तो आम जनता और किसानों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।







