मध्य प्रदेशराज्य

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार भाई बहन और 5 वर्षीय बालिका को मारी टक्कर : बहन ने तोड़ा दम, भाई की हालत नाजुक

Table of Contents

दमोह पटेराlमोहन्द्रा से दमोह की ओर जाने वाली राय कम्पनी की बस क्रमांक एमपी 12 आर 1212 के चालक ने कुंडलपुर समीप फुट्टू माता के पास मोटरसाइकिल पर सवार भाई बहन और 5 वर्षीय बालिका को टक्कर मार दीl जिससे महिला को सिर में दोनों तरफ गंभीर चोट आई भाई को सिर और सीने में गंभीर चोट आई जिसके बाद स्थानीय लोगो ने तुरन्त गंभीर घायलों को कुंडलपुर सरपंच पुरुषोत्तम कुशवाहा के द्वारा निजी वाहन से पटेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था मे दोनों को जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया l वही जिला अस्पताल पहुंच कर बहन सुवा विश्वकर्मा की मौत हो गई lइस घटना में 5वर्षीय बालिका काव्या को खरोंच भी नही आईl

 थाना पटेरा से प्राप्त जानकारी अनुसार मनीष पिता मोहन विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष अपनी बहन सुवा पति मुकेश विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष हटा से अपनी बहन को छोड़ने कुम्हारी जा रहा था तब यह दर्दनाक हादसा हुआ ,पुलिस मामले की जांच कर रही है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button