जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, मां-बेटे और बहू की दर्दनाक मौत

बेडामऊ, देवास | देवास जिले में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे पर बेडामऊ के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस भीषण हादसे में कार में सवार मां, बेटे और बहू की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

 

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सुनीता पति गोपाल पुरोहित (55), अभिषेक पुत्र गोपाल पुरोहित (35) और उसकी पत्नी नेहा (30) के रूप में हुई है। सुनीता और अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नेहा ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।

 

परिवार सीहोर जिले के नसरुल्लागंज तहसील के ग्राम बोरखेड़ा के निवासी थे और किसी पारिवारिक कार्य से यात्रा पर निकले थे। तेज रफ्तार के चलते कार अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

 

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों को एंबुलेंस से इंदौर भेजा।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा एक बार फिर रफ्तार की लापरवाही और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता की जरूरत को उजागर करता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button