देश

तेज रफ्तार कारों की भिंड़त, 9 घायल, माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरौंध के पास सुबह हादसा, घायल एमजीएम में भर्ती

कटनी, यशभारत। माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जबलपुर मार्ग पर ग्राम पिपरौंध के पास आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे आमने-सामने चार कारों के बीच भिंड़त में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। माधवनगर थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत ने बताया कि जबलपुर की तरफ से आर्टिका और वेन्यू कार कटनी आ रही थी। इसी दौरान सडक़ पर अचानक गाय आ जाने के कारण कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार बहक गई और सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। इसके ठीक पीछे आ रही दूसरी कार भी उससे टकरा गई। इस दुर्घटना की वजह से कार में सवार 9 लोगों को चोटें आई है। एक कार में सवार सिवनी निवासी अनुग्रह पिता हरीप्रसाद मिश्रा उम्र 32 वर्ष, शरद सेन पिता दयाराम सेन उम्र 37 वर्ष, ऐश्वर्या पिता दिनेश मिश्रा उम्र 27 वर्ष, प्रफुल्ल बिसने पिता गोवर्धन बिसेन उम्र 27 वर्ष एवं दूसरी कार में सवार मुंबई निवासी मनीष दुबे पिता सुरेन्द्र दुबे उम्र 37 वर्ष, योगेश राज पुरोहित पिता अरूण प्रजापति उम्र 37 वर्ष, जयेश गजेरे पिता नवीन चंद्र गजेरे उम्र 46 वर्ष एवं प्रमोद पिता प्रताप परदेशी उम्र 37 वर्ष शाामिल है। सभी घायलों को कचहरी चौक स्थित एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।Screenshot 20250210 124511 WhatsApp2 Screenshot 20250210 124504 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button