देश

तेंदुए ने किया प्रौढ़ पर हमला, गांव में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर, कटनी से सटे शाहनगर वन परिक्षेत्र की घटना

कटनी, यशभारत। कटनी जिले की सीमा से सटे शाहनगर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां तेंदुए के हमले से गांव में दहशत फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, शाहनगर के खर्रा गांव में आज सुबह करीब 4 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव निवासी उत्तम पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि उत्तम अपने घर की बारी में पेशाब करने गए थे, तभी झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उन पर झपट्टा मार दिया। हमले के दौरान उत्तम के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तेंदुआ भाग गया। सूचना मिलते ही बीट प्रभारी चंद्र प्रकाश शर्मा ने तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उत्तम के शरीर पर तेंदुए के पंजों के निशान पाए गए हैं, हालांकि फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, वन विभाग रेंज ऑफिसर राजुल कटारे ने टीम गठित कर आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

images 33
IMG 20251030 WA0866 IMG 20251030 WA0867

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button