कटनी

तीसरी आंख से कटनी पुलिस की नजर, सीसीटीवी कैमरों की मदद से बढ़ाई निगरानी, यातायात के नियमों के उल्लंघन पर जारी हुए 100 चालान

कटनी, यशभारत। कटनी पुलिस ने शहर में यातायात अनुशासन बनाए रखने और सडक़ दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद से निरंतर निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस की इस तीसरी आंख ने वाहन चालकों की लापरवाही पर सख्त नजर रखते हुए लगातार ई-चालान जारी किए जा रहे हैं। फरवरी में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 100 ई-चालान वाहन चालकों के विरुद्ध जारी किए गए। मार्च में यह संख्या बढक़र 180 ई-चालान तक पहुंच गई। अप्रैल में अब अब तक 102 ई-चालान जारी हो चुके हैं। इन ई-चालानों में मुख्य रूप से यातायात के नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है। तीन सवारी बैठकर वाहन चलाना, ओवर लोडिंग तीन सवारियों के साथ दोपहिया वाहन चलाना, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना गलत साइड से वाहन चलाना, सीसीटीवी निगरानी के जरिए लापरवाह वाहन चालकों पर लगाम कसने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करेंए खासकर दोपहिया वाहनों पर हेलमेट का उपयोग करें, मोबाइल का इस्तेमाल बिल्कुल न करें और सही साइड से ही वाहन चलाएं। सडक़ सुरक्षा हर किसी की जिम्मेदारी है। लापरवाही न सिर्फ खुद को, बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डाल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button