तीन शातिर चोरों से तीन लाख के गहने बरामद : माढ़ोताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जबलपुर यश भारत |माढ़ोताल पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोच कर सोने चांदी के करीब तीन लाख के गहने बरामद किए हैं पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है|
थाना प्रभारी निरीक्षक रीना पांडे शर्मा ने बताया कि 5 मई 2022 नारायण उर्फ मुकेश सेन पिता स्व.बलराम प्रसाद सेन उम्र 37 वर्ष निवासी करमेता थाना माढ़ोताल जबलपुर ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल पनागर गया हुआ था । ससुराल से वापस घर लौटा देखा तो मेरे घर का दरवाजे का ताला टूटा हुआ था ,दरवाजा खुला था मैने अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पडा था । गोदरेज की आलमारी का ताला टूटा हुआ था जो आलमारी मे रखा हुआ पुराने सोने चाँदी के जेवर मंगलसूत्र -02,कान के झाला-2,सोने की चैन, सोने की अँगूठी – 4, चाँदी की बिछिया 2 जोड़ी एवं नगदी एव जुमला 60,000 रूपये आलमारी मे नही थे कोई अज्ञात चोर दिन मे चोरी कर ले गया है ।
अपराध की विवेचना के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कचरा प्लांट ग्रीन सिटी के पास दो संदेही खड़े हुए है जिनकी उम्र 25,27 वर्ष की होगी कुछ बारदात करने की फिराक में लग रहे है।जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर यशवंत सिंह पिता संजय सिंह राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी प्रोफेसर कॉलोनी माढ़ोताल जबलपुर तथा अरूण टोप्पो पिता अशोक टोप्पो उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम कांसावेला थाना कांसावेल जिला जसपुर (छ.ग.) हाल पता कृष्णा सिटी थाना गोहलपुर जिला जबलपुर को दबोच लिया ब्लैड मारने वाला व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि मै कोर्ट में बताउंगा कि पुलिस ने मारा है । व्यक्ति की चोटो का मुलाहिजा शासकीय अस्पताल से कराया गया है । उक्त दोनो व्यक्तियो से सख्ती से पूछताछ पर बताया कि करमेता से एक बंद पड़े मकान से सोने चाँदी के जेवर मंगलसूत्र -02,कान के झाला-02,सोने की चैन, सोने की अँगूठी – 04, चाँदी की बिछिया 02 जोड़ी एवं नगदी 30,000/- रूपये चोरी किये थे जिसे हम लोगो ने आपस में बाटकर तीन हिस्से बनाये जो आरोपी यशवंत सिंह राजपूत, अरूण टोप्पो व यशवंतकी पत्नि जूही उर्फ सविता के मध्य बराबर-बराबर हिस्सा कर लिया था । मामले के तीनो आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है ।
10 मामले दर्ज
पकड़े गये आरोपी यशवंत सिंह राजपूत थाना माढ़ोताल के विरूद्ध थाना माढ़ोताल एवं अन्य थानो में मारपीट व तोड़फोड़, अवैध शस्त्र रखने व अवैध मादक पदार्थ गांजा, अपहरण, संबंधी 10 मामले पंजीबद्ध है जिसके विरूद्ध पूर्व में जिला बदर की कार्यवाही की गई थी तथा वर्तमान में थाना माढ़ोताल से एनएसए की कार्यावाही की जा रही है ।
उल्लेखनीय भूमिका– उपरोक्त कार्यवाही किए जाने में थाना प्रभारी माढ़ोताल निरीक्षक रीना पांडे शर्मा, उपनिरी नीलेश पोर्ते, सउनि नेतराम चौधरी, आरक्षक रामकृष्ण, आरक्षक शशिप्रकाश सराहनीय भूमिका रही ।







