जबलपुरमध्य प्रदेश

तलवार के हमले से युवक की निर्मम हत्या अधारताल के ऋषि नगर के पास सनसनीखेज वारदात

 

जबलपुर,यशभारत। ऋषि नगर अधारताल के पास खेत में काम कर रहे 24 वर्षीय युवक की तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई है। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रंजिश भुनाने 4 बदमाश खेत पहुंचे और घेरकर 24 वर्षीय शुभम केवट पर तलवार से हमला करने लगे जिस दौरान अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों हमलावर भाग निकले।
अधरताल टीआई शैलेष मिश्रा ने बताया कि गुरूवार दोपहर करीब ढाई बजे ऋषि नगर के पास करौंदा खेत में 24 वर्षीय शुभम केवट था तभी पुरानी रंजिश भुनाने नारायण पटैल, गोलू, बिट्टू सहित एक अन्य युवक वहां पहुंचा। इस दौरान चारों ने शुभम के साथ मारपीट करते हुए तलवार से हमला करते हुए उसकी हत्या कर दी। मृतक किसानी का काम करता था। पुलिस ने लाश को पंचनामा कार्यवाही के बाद पीएम के लिए अस्पताल भिजवाते हुए हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button