इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

डॉक्टर के शरीर के आरपार हुए सरिये : आगे चल रहे ट्रैक्टर को मारी टक्कर, कांच तोड़कर अंदर घुसे सरिये

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जयपुर में देर रात चलती कार सरियों से भरे ट्रैक्टर में जा घुसी। इस दौरान कार में सवार डॉक्टर प्रवीण व्यास के शरीर में जगह जगह सरिए घुस गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, साथ ही मौजूद डॉक्टर अमित कुमार के हाथ और सिर के पास चोट आई। इनका ट्रोमा सेंटर में उपचार चल रहा है। जानकारी मिलने पर ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस और दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल लेकर गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात करीब 1 बजे के पास दोनों डॉक्टर जयपुर में शॉपिंग कर के घर दौसा लौट रहे थे। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे से महज 200 मीटर पहले कार आगे चल रहे सरियों से भरे ट्रैक्टर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज धमाका हुआ। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जहां ट्रैक्टर में रखे सरिये गाड़ी का कांच तोड़कर डॉ. प्रवीण के शरीर में घुस गए। मौके पर ही प्रवीण की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर से सरिये करीब 5 से 7 फीट बाहर निकल रहे थे। अंधेरा होने के कारण कार चला रहे डॉक्टर प्रवीण व्यास को सरिये दिखे नहीं। कार के टक्कर मारते ही, कांच तोड़कर सरिये अंदर घुस गए। वहीं, ट्रैक्टर के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu