देश

ट्रैफिक जाम, TI लाइन अटैच : पढ़ें पूरी खबर

Table of Contents

ग्वालियरl त्योहारों को लेकर ट्रैफिक जाम की लगातार स्थिति बन रही हैlधनतेरस की तैयारियों का जायजा लेने एसएसपी धर्मवीर सिंह अचानक महाराज बाड़ा पहुंचे और दौलतगंज में ट्रैफिक जाम में फंस गए। एसएसपी ने देखा कि मौके पर कोई भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था और दोपहिया वाहन रॉन्ग साइड से आ-जा रहे थे। वहीं एक कार सड़क के बीच खड़ी है।

बताया जा रहा है कि एसएसपी कार के पास पहुंचे तो देखा कि कार में तिघरा थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा अपने स्टाफ के साथ सिविल ड्रेस में मौजूद हैं। एसएसपी ने उनसे सवाल किया कि बिना ड्यूटी और अनुमति के वे इस क्षेत्र में क्यों खड़े हैं और कार बीच सड़क पर क्यों पार्क की गई है। टीआई जवाब नहीं दे सके। एसएसपी ने टीआई को लाइन अटैच कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button