मध्य प्रदेशराज्य
ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई बाइक : युवक ने तोड़ा दम,दो गंभीर

दमोह | नोहटा थाना क्षेत्र के मुठिया तिराह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने से एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार हादसे में हमीद 34 पिता मुन्ना खान की मौत हो गई है। जबकि फिरोज 45, इबरान 12 निवासी तरी नोहटा घायल हैं। वहीं परिजनों ने जब अपने लाडले को मृत अवस्था में पाया तो उनके होश उड़ गए l मामले की जांच जारी है l






