ट्रेन में पूरा हो गया जिंदगी का सफर : यूपी का युवक मुंबई गया था मजदूरी करने, जबलपुर में मौत

जबलपुर, यशभारत। उत्तर प्रदेश का युवक मुंबई में मजदूरी करने गया था, जो वापस घर लौट रहा था। जिसका जिंदगी का सफर महानगरी एक्सप्रेस में ही पूरा हो गया। युवक की तबियत खराब होने की वजह से उसे जबलपुर के विक्टोरिया में भर्ती किया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अतुल सिंह निवासी प्रतापगढ़ यूपी, ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उसके चाचा शिवप्रताप सिंह उम्र 35 साल उसके साथ कुछ दिन पहले ही मुंबई में एक गोदरेज की कंपनी में कार्य करने के लिए गए थे। लेकिन वहां मन नहीं लगने के कारण प्रतापगढ़ लौट रहे थे।
रास्ते में ही बिगड़ गई तबियत
अतुल सिंह ने बताया कि मुंबई से महानगरी एक्सप्रेस ट्रेन से प्रतापगढ़ जा रहे थे। लेकिन रास्ते में चाचा शिवप्रताप सिंह की तबियत बिगड़ गयी। जिसकी सूचना जीआरपी को दी गई। पुलिस ने जबलपुर स्टेशन से चाचा को उतारकर, विक्टोरिया अस्पताल में कल दोपहर करीब 4 बजे भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।