भोपालमध्य प्रदेश

ट्रेन में चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा जीआरपी पुलिस के हत्थे, लाखों का माल बरामद

 

सतना। जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल, बैग और पर्स चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान पंकज तिवारी पिता नरेंद्र तिवारी (उम्र 26 वर्ष), निवासी सेमरिया, जिला रीवा के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 2 लाख 59 हजार रुपये आंकी गई है।

 

जीआरपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामान चोरी होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत आरोपी को पकड़ा गया।

 

फिलहाल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जीआरपी की इस कार्रवाई से यात्रियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button