
जबलपुर, यशभारत। रांझी थाना अंतर्गत मिक्सर मशीन को ट्रेक्टर से जोड़कर बड़ा पत्थर ले जा रहे थे। तभी सुभाष चौक में वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण मजदूर ट्रेक्टर से छिटक-कर जमीन पर सिर के बल जा गिरा। आनन-फानन में घायल मजदूर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच कर, मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेजते हुए, मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
रांझी थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि भूरा सिंह पिता शंकर सिंह उरैती 21 साल, महंगाव थाना कुंडम का रहवासी है। बड़ा पत्थर में बिल्डिंग निर्माण का कार्य चल रहा था, जहां मिक्स्चर मशीन को ट्रेक्टर से ले जाया जा रहा था। भूरा सिंह ट्रेक्टर में बैठा था। इसी दौरान सुभाष चौक में ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गया और भूरा सिंह वाहन से गिरकर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।