कटनीमध्य प्रदेश

ट्रेक्टर ट्रॉली पलटी, आधा दर्जन घायल, महिला की मौत, विजयराघवगढ़ रोड पर सड़क हादसा

विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चोरी रोड पर आज शाम एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक महिला की मौत हो गई। इस दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए कटनी जिला अस्पताल लाया गया है। जानकारी के मुताबिक मैहर जिले के ग्राम मन्तुलवा निवासी एक ही परिवार के कुछ लोग कल पथ लेकर विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चोरी आये थे और आज शाम वापस ट्रेक्टर ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान ढलान होने के कारण ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। मोके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पूजा सिंगरौली निवासी जिला मैहर की उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button