जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

ट्रेक्टर चोर गिरोह के 8 गुर्गे गिरफ्तार  :  करामात ऐसी की पलक झपकते ही पार कर देते थे लाखों के वाहन

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

सिवनी यश भारत  |  जिले की बंडोल पुलिस ने ट्रैक्टर चोर गिरोह के 8 लोगो को गिरफ्तार किया है। जिनसे चोरी का ट्रेक्टर बरामद किया है।

 

बंडोल थाना प्रभारी राजेश कुमार दुबे ने आज 4 बजे बताया की नरेश पिता हुकुमचंद रजक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी की उसका महेंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर MP 22 AB 3968 को अज्ञात चोर चुरा ले गए हैं। जिसके बाद बंडोल पुलिस ने थाना स्तर पर टीम गठित कर दबिश दी। और ग्रामीण जनों के सहयोग से एक आरोपी राधेश्याम टेमरे निवासी डूंडा सिवनी जो निगरानी बदमाश है। और इसका चोरी का रिकॉर्ड है। को गिरफ्तार किया गया।आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर ट्रैक्टर चोरी करना कबूल किया। और उससे ट्रैक्टर को बरामद किया गया। साथ ही उसने बताया कि इस चोरी और और लोजी शामिल हैं।

 

जिसके बाद उसके सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में भगत राम पिता रणजीराव धुर्वे उम्र 34 वर्ष निवासी जम्मा किरारी थाना नवेगांव जिला छिन्द‌वाडा, लालसिंग पिता वीरसन मर्सकोले उम्र 45 साल निवासी ग्राम सागर थाना कुरई जिला सिवनी, मेघराज पिता सूनन लाल मरावी उम्र 50 साल निवासी ग्राम धमेरा मोहगांव थाना लालवरी जिला बालाघाट , राजेन्द्र पिता रामाजी उईके उम्र 40 साल निवासी ग्राम घोधरी थाना कुरई मिला सिवनी, हंसराज पिता शांतिलाल कोसटे उम्र 38 साल ग्राम धेयेरा मोहगांव थाना लालबर्रा जिला यालाघाट, प्यारे लाल पिता प्रेमलाल उइके उम्र 60 साल निवासी ग्राम टिकारी थाना कुरई जिला जिबनी , रामकिशोर पिता धरम धुर्वे उम्र 35 साल निवासी सागर थाना कुरई जिला जिवनी, राधेश्याम पिता ताराचंद टेम्परे उम्र 52 वर्ष निवासी मरघटी रोड याना डूंडा जिवनी जिला शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu