कटनी

ट्रांसपोर्ट व्यवसायी पर चाकू से हमला, अज्ञात बदमाशों ने रुपये नहीं मिलने पर अंजाम दी वारदात, कुठला थाना क्षेत्र के इंद्रानगर में वारदात से सनसनी

कटनी, यशभारत। कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंद्रा नगर के पास आज शाम करीब सवा 6 बजे अज्ञात बदमाशों ने डीलक्स ट्रांसपोर्ट के संचालक दीपक द्विवेदी पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। यह वारदात उस समय हुई, जब ट्रांसपोर्ट व्यवसायी मोटर साइकिल से अपने खेत से घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और रुपयों की मांग करने लगे। दीपक ने जब रुपये देने से मना कर दिया, तब बदमाशों ने उन पर पीछे से पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। घटना में बुरी तरह घायल दीपक द्विवेदी लहूलुहान हालत में खुद एमजीएम हॉस्पिटल पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी एमजीएम हॉस्पिटल पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button