मध्य प्रदेशराज्य
टूटे तार की चपेट में आने से मासूम की मौत: बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल…. क्षेत्र में हड़कंप

मंडलाl जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से एक मासूम की जान चली गई।
निवास थाना क्षेत्र के ग्राम रेड़म में यह घटना हुई। तीन साल के दीक्षित सिंह सोयाम अपने घर के आंगन में खेल रहा था।घटना के समय बच्चे के माता-पिता राकेश सिंह सोयाम खेत में काम कर रहे थे। दीक्षित घर के आंगन में खेलते समय टूटी बिजली की तार की चपेट में आ गया। जब माता-पिता घर लौटे, तब उन्हें घटना का पता चला। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैl







