टी-ट्वेन्टी वर्ल्ड कप 2026 : न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, पावर प्ले में लगे तीन झटके, अक्षर और बुमराह ने दिलाई सफलता, भारत जीत से 5 कदम दूर

अहमदाबाद। टी ट्वेन्टी वर्ल्ड कप के फ़ाइनल मुकाबले में 255 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही। न्यूजीलैंड को पावर प्ले में ही एक के बाद एक तीन झटके लगे। बाये हाथ के गेंदबाज अक्षर पटेल ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर फिन एलन को तिलक वर्मा के हाथों लपकवाया। सेमीफाइनल में सेंचुरी जड़ने वाले एलन ने 7 गेंदों में 9 रन बनाए। उन्होंने सीफर्ट (21)* के साथ 31 रनों की साझेदारी की। एलन के बाद आए रचिन रविंद्र ने दो गेंदों में एक रन बनाया। रचिन को बुमराह ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर ईशान को कैच करवाया। इसके बाद अपने दूसरे ही ओवर में अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स को 5 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। न्यूजीलैंड में पावर प्ले में 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाए। पावर प्ले के बाद हार्दिक पांड्या ने चैपमैन को बोल्ड आउट और टिम सैफर्ट को आउट किया। भारत की बात करें तो भारत ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 92 रन बनाए थे। इसके पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार 89 रन बनाए। उनके साथ ओपनिंग करने आये अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए मात्र 18 गेंदों में अर्धशतक बनाया।। उन्होंने आउट होने से पहले 54 रनों की पारी खेली। ईशान किशन ने भी शानदार फॉर्म दिखाते हुए 52 रन बनाए। एक समय भारत का स्कोर 15 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 203 रन था। इसी समय संजू सैमसन 89 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जल्दी जल्दी 4 विकेट गिर गए। आखरी ओवर में शिवम दुबे ने 24 बनाकर टीम के स्कोर ढाई सौ के पार पहुंचाया। हार्दिक पांड्या ने 18, तिलक वर्मा ने 8 और शिवम दुबे ने 26 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए जेम्स नीशम ने 3, जबकि रचिन रविंद्र और मैट हेनरी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।







