मध्य प्रदेश

झोलाछाप की अवैध क्लीनिक सील : नायब तहसीलदार की सख्त कार्यवाही

Table of Contents

यशभारत डिंडौरीl जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में नायब तहसीलदार करंजिया शैलेष गौर द्वारा जनपद करंजिया अंतर्गत ग्राम रूसा रैयत स्थित बचावल प्राथमिक उपचार केंद्र (कला रैयत) का औचक निरीक्षण किया गया।

      निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त केंद्र पर मरीजों का एलोपैथिक दवाओं से उपचार किया जा रहा था। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि प्राथमिक उपचार केंद्र का अवैध संचालन इतवारी लाल पिता पुलऊ लाल, निवासी बचावल द्वारा किया जा रहा है। मौके पर एलोपैथिक दवाइयाँ भी बरामद की गईं।

       नायब तहसीलदार द्वारा डॉक्टर एवं पुलिस बल की उपस्थिति में तत्काल कार्यवाही करते हुए अवैध क्लीनिक को सील कर बंद कराया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कड़ी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button