मध्य प्रदेशराज्य

जैन मंदिर में लाखों की चोरी : मूर्तियां और नगदी ले उड़े चोर

नरसिंहपुरl जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामनिवारी स्थित जैन मंदिर में मंगलवार देर रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की सामग्री और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार घटना रात्रि करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। चोरों ने मंदिर के चार ताले तोड़ दिए और अंदर रखे 11 छत्र, 2 सिंहासन, 2 भगवान की मूर्तियां और लगभग 50 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोर तीन ताले भी अपने साथ ले गए।

मंदिर से चोरी गई सामग्री की कुल कीमत लगभग 6 से 7 लाख रुपये आंकी जा रही है। सुबह मंदिर पहुंचे लोगों ने ताले टूटे देखे तो घटना की जानकारी सामने आई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जानकारी लेने के लिए थाना प्रभारी प्रदीप सराफ को फोन लगाया लेकिन उन्होंने हमेशा की तरह फोन रिसीव नहीं किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button