देश

जीतकर भी वर्ल्ड कप से बाहर हो गया पाकिस्तान, नहीं कर पाया 147 रन डिफेंड, मात्र 5 रन से श्रीलंका को हराया, सेमीफाइनल में पहुंची न्‍यूजीलैंड

नई दिल्ली। पाकिस्तान का सफर वर्ल्ड कप में खत्म हो गया। आज खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को श्रीलंका को 147 रन के पहले रोकना था लेकिन पाकिस्तान ऐसा नहीं कर पाया। हालांकि पाकिस्तान ने इस मुकाबले को 5 रन से जीतकर वर्ल्ड कप में अपना सफर खत्म किया। टी20 विश्‍व कप 2026 के 50वें और सुपर-8 के अहम मैच में आज पाकिस्‍तान टीम की टक्‍कर श्रीलंका से हुई। यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। श्रीलंका के कप्‍तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैस‍ला लिया।
पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 212 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने शतक लगाया। वहीं फखर जमान ने 42 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली। दिलशान मदुशंका ने 3 विकेट चटकाए। पाकिस्‍तान ने प्‍लेइंग 11 में 3 बदलाव किए। बाबर आजम, सैम अयूब और सलमान मिर्जा बाहर हुए। नसीम शाह, ख्वाजा नफे और अबरार अहमद की टीम में एंट्री हुई है। वहीं श्रीलंका टीम में कामिल मिशारा और जनित लियानागे को जगह मिली है। कुसल मेंडिस और दुशान हेमंथा बाहर गए। श्रीलंका को जीतने के लिए 213 रन बनाने थे लेकिन श्रीलंका की टीम जीत से 5 रन दूर रह गई। सनाका और रत्नानायके ने शानदार पारी खेली। इसके साथ ही दोनों टीमों का सफर समाप्‍त हो गया है। दूसरे ग्रुप से इंग्‍लैंड और न्‍यजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button