मध्य प्रदेशराज्य

जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी : एसपी ने कहा – धमकी भरा ई मेल संभवता साउथ से हैं रिलेटेड, सुरक्षा एजेंसियां, साइबर एक्सपर्ट गहन जांच में जुटे 

Table of Contents

 रीवाl जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पूरे न्यायालय परिसर को खाली कराया गया और आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया. कुछ ही देर में न्यायालय भवन पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल, बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तत्काल मौके पर पहुंची. मेटल डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा उपकरणों की मदद से न्यायालय परिसर के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली गई l

प्राप्त जानकारी के अनुसार धमकी भरा ई-मेल गुरुवार सुबह प्रिंसिपल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (डीजे) को भेजा गया था. प्रारंभिक जांच में ई-मेल को साउथ से संबंधित बताया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियां साइबर एक्सपर्ट की मदद से मामले की गहन जांच में जुटी है. ई-मेल भेजने वाले की पहचान व उसके उद्देश्य का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं. स्थिति पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर नवीन कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यह धमकी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के जरिए हाई कोर्ट को भेजी गई थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल अलर्ट पर रखा गया. सुबह करीब 9 बजे हाई कोर्ट को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दोपहर 2:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था. हाई कोर्ट के निर्देश पर जिला न्यायाधीश (डीजे) की अनुमति लेते हुए एहतियातन पूरे नवीन कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई.

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि बॉम्ब स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें पूरे परिसर में गहन तलाशी अभियान चला रही है. अब तक की जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, फिर भी सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट परिसर को पूरी तरह खाली रखा गया है. पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने के साथ-साथ इस धमकी की सत्यता की गंभीरता से पड़ताल में जुटी हुई हैं. हालात पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

मामले पर एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया की “ई मेल के जरिए धमकी भरा एक मैसेज जिला न्यायाधीश डीजे को प्राप्त हुआ था. इसके बाद उस मेल को मुझे फॉरवर्ड किया गया. सूचना मिलते ही पुलिस बल और BDDS बम स्क्वायड की टीम को मौके भेजी गई. इसके बाद पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया. टीम की मदद से सभी जगहों की चेकिंग की गई है. जांच और तलाशी के बाद कोर्ट में लोगों की एंट्री होगी. कहीं भी किसी भी प्रकार की ऐसी संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई है और फिलहाल कोर्ट परिसर पूरी तरह से सुरक्षित है.

एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया की धमकी भरा ई मेल संभवता साउथ से रिलेटेड है. उसकी एक कॉपी रीवा पुलिस को भेज दी गई है. पता लगाया जा रहा है की मेल भेजने वाला व्यक्ति कौन है और कहां से वह मेल भेजा गया है. साइबर टीम पड़ताल कर रही हैं l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button