कटनीमध्य प्रदेश

जिला अस्पताल में नर्स के सूने मकान में दिन दहाड़े 5 लाख रुपये की चोरी, जेवरात सहित अन्य सामान ले गए बदमाश

कटनी, यश भारत। जिला अस्पताल में नर्सिंग ऑफीसर के शासकीय आवास में अज्ञात चोरों ने दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि नर्स ड्यूटी गई हुई थी।।इसी दौरान यह वारदात घटित हुई। चोरी की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। घर के अंदर से साक्ष्य भी एकत्रित किये गए। जानकारी के मुताबिक जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू वार्ड में पदस्थ कल्पना सेन आज सुबह 8 बजे ड्यूटी पर गई थी। घर पर कोई नहीं था। जिसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर ने मकान को निशाना बनाया। बदमाश सीढ़ी से छत पर चढ़ा और घर के अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि अज्ञात चोर घर के अंदर आलमारी में रखे सोने चान्दी के जेवरात सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। परिजनों के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button